Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मप्र के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को लेंगे शपथ, समारोह में मोदी-शाह होंगे शामिल

डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच रहे प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम मंगलवार को जारी हो गया है। प्रधानमंत्री बुधवार सुबह 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे। यहां एयरपोर्ट पर नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव उनकी आगवानी करेंगे।

12 Dec 2023

मप्र के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को लेंगे शपथ, समारोह में मोदी-शाह होंगे शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार दोपहर 12 बजे भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। मनोनीत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वयं इसकी जानकारी मीडिया के साथ साझा की है। उन्होंने कहा है कि शपथ ग्रहण 13 दिसंबर को होगा।

डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच रहे प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम मंगलवार को जारी हो गया है। प्रधानमंत्री बुधवार सुबह 11 बजे भोपाल पहुंचेंगे। यहां एयरपोर्ट पर नवनियुक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव उनकी आगवानी करेंगे। इसके बाद वह सीधे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। डॉ. मोहन यादव के साथ राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम को लेकर भोपाल में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। संभावना है कि नए मुख्यमंत्री के साथ कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा डॉ. मोहन यादव के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, असम के मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा सरमा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों में माणिक साहा, एन बिरेन सिंह, पेमा खांडू भी शामिल हो सकते हैं।

भाजपा के बड़े नेता शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुट गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को सुबह मोतीलाल नेहरू स्टेडियम का निरीक्षण किया। यहां विशाल डोम तैयार कराया जा रहा है। इसमें दो हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। विशाल मंच तैयार हो रहा है, जहां दो दर्जन से अधिक नेताओं के बैठने की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए लाल परेड में तीन हेलिपैड बनाए जा रहे हैं। यहीं पर वरिष्ठ नेताओं के हेलीकॉप्टर उतरेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News